फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 डायल के सिपाही का बेटा निकला लुटेरा, 50 हजार बरामद, पिता ने कही बड़ी बात

Thu, 28 Feb 2019 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों आरोपी
विज्ञापन
मवाना के ततीना मोड़ पर 21 फरवरी को शराब ठेके के सेल्समैन से हुई लूट को सिपाही के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई रकम में से 50 हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि 21 फरवरी को ततीना मोड़ पर बाइक सवार बदमाश हथियार के बल पर देशी शराब के ठेके के सेल्समैन जितेंद्र से 1.59 लाख रुपये लूटकर ले गये थे। 

बुधवार सुबह सूचना मिली कि वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक सठला गांव के बिजलीघर के पास मौजूद हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को दबोच लिया। थाने में दोनों युवकों ने अपने नाम अभिषेक पुत्र धर्मवीर निवासी मंसूरपुर थाना परीक्षितगढ़ और अजय पुत्र प्रवीण निवासी रसूलपुर थाना परीक्षितगढ़ बताये। 

पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 50,500 रुपये, तमंचा, कारतूस और लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। प्रेसवार्ता में सीओ मवाना पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। वहीं एसओ मवाना संजय कुमार ने बताया कि वारदात से पहले रेकी की गई थी। 
विज्ञापन

पिता बोला, अपराधी  है भेजो जेल
अभिषेक के पिता धर्मवीर सिंह पुलिस में सिपाही हैं और मवाना क्षेत्र में ही डायल-100 पर ड्यूटी देते हैं। उनको जानकारी मिली, तो वे थाने आ गए। उन्होंने कहा कि उनका बेटा लड़ाई झगड़े में शामिल रहता था। अपराधी की जगह जेल में है, उसे तुरंत जेल भेजो।

महंगे शौक पूरा करने के लिए की लूट
मुख्य आरोपी अभिषेक महंगे शौक करता था, लेकिन काम कुछ नहीं करता था। पिता को उम्मीद थी कि शादी हो जाएगी तो वह संभल जाएगा। शादी के बाद उसके शौक बढ़ते गए और वह अपराधी बन गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें