फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भडौली में शहीद की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
गांव भडौली में शहीद राहुल भड़ाना की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन
- कार्यक्रम में भाजपा, सपा, बीएसपी के नेताओं ने माल्यार्पण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माछरा। गांव भडौली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद हवलदार राहुल भड़ाना की प्रतिमा का अनावरण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर व पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, नंद किशोर द्वारा उनके पैतृक गांव में ही किया गया। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वीर शहीद राहुल भड़ाना ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जो अदम्य साहस और बलिदान दिया है उस पर पूरे प्रदेश और देश को गर्व है। पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि शहीद राहुल भडाना का यह सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। बसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमित कसाना फौजी ने कहा कि शहीद राहुल भड़ाना ने अपने प्राणों की आहुति देकर भडौली गांव और पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा किया है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौ. शिवकुमार गुर्जर ने कहा कि शहीद की यह प्रतिमा युवाओं का सदैव याद दिलाती रहेगी कि देश की सुरक्षा और आजादी के लिए हमारे वीरों ने कितना बड़ा मूल्य चुकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता और संचालन भाकियू धनसिंह कोतवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुर्जर ने की। इस मौके पर भाजपा नेता देवेंद्र गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख माछरा ब्रजवीर मावी, शिवकुमार हसनपुर कलां, विजय धामा, सपा नेता अभिषेक भाटी, रविंद्र गुर्जर जगदंबा, सतीश भडाना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रोबिन गुर्जर, रामवीर खटाना आदि मौजूद रहे।

गांव भडौली में शहीद राहुल भड़ाना की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर

गांव भडौली में शहीद राहुल भड़ाना की प्रतिमा का अनावरण करते मंत्री स्वतंत्र प्रभार सोमेंद्र तोमर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें