फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पिछले तीन दिनों से अचानक मौसम में आए बदलाव ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। सरसों के बाद अब गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। शुक्रवार शाम तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी से किसान पूरी तरह चिंतित नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। तेज हवाओं के कारण कटी हुई गेहूं की फसल खेतों में बिखर गई। इसके बाद बारिश ने फसल को भिगो दिया। किसान सुंदर सिंह का कहना है कि अगर तेज बारिश होती है तो उन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ेगा। क्षेत्र के कई गांवों में इस बेमौसम बारिश का असर देखा गया। किसानों ने बताया कि फसल कटाई का समय चल रहा है और कटी फसल खेतों में पड़ी है। अचानक आई तेज हवा और बूंदाबांदी ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं, तेज हवा के कारण बागवानी करने वाले किसानों को भी नुकसान की संभावना है।
किसान ध्यान सिंह ने बताया कि इस समय आम और अंगूर के पेड़ों पर फूल आ रहा था, जो तेज हवा के साथ पेड़ों से टूटकर नीचे गिर गया। इससे फसल को काफी नुकसान होने की आशंका है। किसान विपिन चौधरी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से उनके खेतों में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है, जो बारिश के कारण प्रभावित होगी। अगर ज्यादा बारिश होती है तो किसानों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें