मेरठ। हिंदू स्वाभिमान परिषद एवं गुरु गोरखनाथ सेवा समिति ने संयुक्त रूप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव किया। परिषद ने ज्ञापन में कई चिकित्सकों को फर्जी बताते हुए उनके नाम के साथ शिकायत पत्र सौंपा। राष्ट्रीय प्रभारी सुशील वर्मा ने बताया कि झोलाछाप बिना पंजीकरण और फर्जी डिग्री के आधार पर लोगों का इलाज कर रहे हैं।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश स्तर पर चल रहे फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अभियान में मेरठ बाधा खड़ी कर रहा है। चेतावनी दी गई कि अगर आठ दिन में कार्रवाई नहीं होने पर संगठन धरना देगा। इस दौरान अमित तोमर, अनुराग शर्मा, विजेंद्र श्माार्, अमित, मोहित शर्मा रहे। संवाद