फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक 3.0: आज से जिम खुलेंगे, मगर चुनौती बरकरार, सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन 

Wed, 05 Aug 2020 12:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

अनलॉक 3.0 की गाइडलाइन के अनुसार बुधवार आज से मेरठ शहर के जिम खुल जाएंगे। जबकि कुछ बड़े जिम सोमवार से खोलने की तैयारी है। लेकिन जिम खुलने के साथ संचालकों की चुनौती भी बढ़ेगी। 

विज्ञापन


पिछले साढ़े चार महीने से बंद जिम बंद हैं। ऐसे में जिम संचालकों को किराया भी देना है। कुछ बड़े जिम में ग्राहकों से एडवांस फीस भी जमा करा रखी है। जिसे लेकर संचालक फीस खत्म करने की बात कह रहे हैं। जबकि कुछ जिम संचालक एडवांस का 50 प्रतिशत देने की बात कर रहे हैं।

शहर के जिम संचालकों ने बताया कि एक, दो महीने जिम खोलने के बाद हिसाब देखना पड़ेगा क्योंकि जिम में भीड़ जमा नहीं कर सकते हैं। ऐसे में अलग अलग समय में जिम खोलने की तैयारी हो रही है। 
विज्ञापन


एक जिम संचालक ने कहा कि बंद जिम का भी किराया और बिजली का बिल देना पड़ा है। ऐसे में एडवांस पेमेंट में से ही काटना होगा। लेकिन मामले का हल आपस में बात करके निकल जाएगा। 20 से 30 सदस्यों को एक साथ जिम कराएंगे।

एक अन्य जिम संचालक ने बताया कि साढ़े चार  महीने बाद जिम खुल रहे हैं। लोगों में उत्साह भी है। लेकिन सेनिटाइजर और मास्क के साथ अन्य गाइडलाइन का पालन करना होगा।

जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश राघव के अनुसार जिम के सदस्यों को पानी की बोतल, तौलिया व अन्य सामान साथ लाना होगा। जिम में भीड़ न लगनी चाहिए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। बच्चों और बुजुर्गों की एंट्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें