फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शरीर के चार टुकड़े कर जमीन में दफनाया, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की उठी मांग

Wed, 05 Aug 2020 12:02 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • लुधियाना से पीड़ित परिवार के साथ आये शिव सेना हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेसवार्ता 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशांत शर्मा ने लव जिहाद का शिकार हुई लुधियाना की एकता जायसवाल मर्डर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में किए जाने की मांग उठाई है। वह मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ शहर में मौजूद रहे।

विज्ञापन


मंगल पांडे नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में पत्रकारों से वार्ता के दौरान निशांत शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले दौराला के लोहिया गांव निवासी साकिब रिजवी ने लुधियाना निवासी एकता जायसवाल को अपना नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया था। शादी का झांसा देकर वह उसे मेरठ लाया और हत्या कर दी। शरीर के चार टुकड़े कर जमीन में दफना दिए।

मेरठ पुलिस ने साकिब सहित छह आरोपियों को जेल भेज दिया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। उन्होंने बताया कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच लुधियाना से तारीख पर आ रहे एकता के परिवार को धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एकता मर्डर केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग उठाई। इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ मेरठ के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. आकाश वीर, संगठन मंत्री रविंद्र होंडा भी मौजूद रहे। 

किसने दी प्रेसवार्ता की इजाजत 
अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम के मद्देनजर हाई अलर्ट है। इसके बावजूद लव जिहाद जैसे संवेदनशील मुद्दे पर प्रेसवार्ता करने की इजाजत संगठन को किसने दे दी। प्रेसवार्ता की अनुमति के सवाल पर आयोजक भी नजरें चुराते नजर आए। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें