फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात युवक का शव रजबहे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। बाफर रजबहे में बुधवार को गांव कलंजरी के पास 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला है। शव सड़ी गली अवस्था में था। पुलिस ने पहचान न होने के कारण अज्ञात में पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

गांव कलंजरी के ग्रामीणों को बुधवार को एक युवक का शव रजबहे में उतराता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव रजबहे से बाहर निकालकर पहचान कराने के प्रयास किए लेकिन शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई। सीओ सरधना आशुताष कुमार ने भी मौके पर जाकर शव के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। सीओ के अनुसार शव रजबहे में पीछे से बहता हुआ आया है। शव सड़ा गला और करीब 10-12 दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृतक की मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें