फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गंगनहर में युवक ने लगाई छलांग, पुलिस को नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
रोहटा। पूठ गंग नहर में युवक के डूबने पर मौजूद भीड़। ग्रामीण
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र के पूठखास गंगनहर पुल से बुधवार दोपहर एक युवक आत्महत्या के इरादे से अचानक गंगनहर में कूद गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक सबसे पहले पुल के किनारे खड़ा होकर कुछ देर इधर-उधर देखता रहा। फिर उसने अपना मोबाइल फोन नहर में फेंक दिया और बिना किसी हिचकिचाहट के पुल की रेलिंग पर चढ़कर गंगनहर में कूद गया। तेज बहाव के कारण कुछ ही पल में वह पानी में बहता हुआ दिखाई देना बंद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।
थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी गई है और पीएसी के गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। युवक की पहचान होते ही उसके परिजनों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें