फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

दौराला। सिवाया गांव स्थित नंद वाटिका के पास रविवार रात हाईवे पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरे में शव के ऊपर से कई वाहन गुजरते रहे। इस कारण शव क्षत-विक्षत हो गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मूलरूप से मैथना गांव निवासी अभय चौहान (30) पुत्र आनंद पाल सिवाया गांव स्थित नंदवाटिका कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। रविवार देर रात वह पैदल घर जा रहा था। हाईवे पार करने के दौरान कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अभय की मौके पर ही मौत हो गई। अंधेरे में शव के ऊपर से कई वाहन गुजरते रहे। अभय की जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने उसकी शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता आनंद पाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में कार से टकराए बाइक सवार, घायल
फलावदा। फलावदा मवाना मार्ग सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी जुल्फकार पुत्र इतवारी अपने दोस्त साजिद के साथ बाइक से फलावदा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। फलावदा मवाना मार्ग पर गैस गोदाम के पास घने कोहरे के कारण आगे चल रही कार से दोनों टकरा गए। लोगों ने घायलों का निजी चिकित्सक से उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें