जानीखुर्द। जानी गंगनहर पुल के समीप नहर में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय महिला का शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानी गंगनहर पुल के नीचे बृहस्पतिवार को पीछे से बहता हुआ आया एक महिला का शव फंस गया। ग्रामीणों ने शव देखा तो वहां भीड जमा हो गई। सूचना पाकर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव गंगनहर से निकालकर उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया परंतु कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण पता चल सकेगा।