फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने आशा समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी

विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी सरधना डा राजेश कुमार थाने में आशाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को दी गई तहरीर को ? - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सीएचसी प्रभारी ने आशा समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन

सरधना। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को नवाबगढ़ी की आशा के साथ दो अन्य युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व सीएचसी पर एक युवक के साथ आशा बातचीत कर रही थी। जिनकी फुटेज सीसीटीवी कैमरे में मौजूद थी। उन आशाओं को बुलवाकर युवक की पहचान कराई तो उन्होंने इनकार कर दिया। जिसके बाद आशाओं ने मामले की शिकायत सीएमओ समेत तमाम आला अधिकारियों से की। जिसमें आशा गुलशमा ने शिकायती पत्र एवं बयानों पर अपने हस्ताक्षर नहीं होना बताया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पूर्व में भी इस आशा के साथ अनिल व भूमेश द्वारा सीएचसी पर चिकित्सकों को परेशान किया जाता रहा है। उधर, इस संबंध में शाइस्ता ने बताया कि उन्होंने सीएचसी प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके चलते सीएचसी प्रभारी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं, अनिल ने बताया कि उन्होंने सीएचसी पर तैनात बीपीएम मदनलाल को रिश्वत लेते पकड़वाया है। उसी रंजिश के चलते शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें