फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ ने 16 सेक्टरों में बांटा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त व्यापार संघ ने 16 सेक्टरों में बांटा शहर
विज्ञापन

मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ अजय गुप्ता गुट ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए शास्त्रीनगर और जागृति विहार के 90 संगठनों का एकीकरण करते हुए शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ का गठन कर दिया है। संयुक्त व्यापार संघ अब 16 सेक्टरों में विभाजित 567 छोटी व्यापारिक एसोसिएशन को जोड़कर उनके ऊपर सेक्टर वाइज एक संगठन तैयार करेगा। इन 16 संगठनों को संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी ही चलाएंगे। शास्त्रीनगर जागृति विहार में मुख्य संगठन के उपाध्यक्ष नीरज त्यागी को प्रभारी और सतीश गर्ग को समन्वयक बनाया गया है।
शास्त्रीनगर जागृति विहार संयुक्त व्यापार संघ की पहली बैठक शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में आयोजित की गई। जिसमें संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता नटराज ने कहा कि संयुक्त व्यापार संघ में 27 पदाधिकारी हैं। मेरठ शहर को 16 सेक्टरों में बांटा गया है। व्यापारियों की जरूरत को देखते हर सेक्टर के संगठनों को जोड़कर एक संगठन का निर्माण होगा। इसमें एक प्रभारी और एक समन्वयक की नियुक्ति की जाएगी जो संयुक्त व्यापार संघ का पदाधिकारी होगा। ऐसे में मुख्य एसोसिएशन संगठन पदाधिकारी के सहयोग से क्षेत्र में होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं पर भी नजर रख पाएंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि छोटे-छोटे मामलों में भी व्यापारियों को संगठन की आवश्यकता होती है। ऐसे में कई बार शीर्ष पदाधिकारियों को मौके पर पहुंचने में देरी हो जाती है। इन हालात में व्यापारी को तुरंत मदद मुहैया कराने के लिए सेक्टर वाइज संगठन बहुत ही कारगर सिद्ध होंगे। महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि इस पहल से व्यापारियों की शक्ति और बढ़ेगी।
नवीन शर्मा अध्यक्ष, महामंत्री बने जितेंद्र अग्रवाल
संयुक्त व्यापार संघ के 16 सेक्टरों में पहला सेक्टर शास्त्रीनगर जाग्रति विहार संयुक्त व्यापार संघ बनाया गया है। इस संगठन में 23 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। अध्यक्ष नवीन शर्मा, महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल अट्टू, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, संरक्षक मुकेश जैन, संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गांधी, उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, उपाध्यक्ष संजीव शर्मा काके, उपाध्यक्ष तपन गोयल, लेखाधिकारी राजकुमार, मंत्री नवल किशोर रोहेला, अशोक सोम, पंकज नारंग, महेंद्र कुमार शर्मा, पवन अग्रवाल, अजय जैन, हाजी शैराज अहमद, सुधीर शर्मा, सुमित रस्तौगी को मनोनीत किया।
बागियों ने मिलकर बनाया संगठन
शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ के विघटन के बाद इस संगठन के अध्यक्ष किशोर वाधवा पूरी तरह सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ तक सीमित रह गए हैं। वाधवा ने कहा कि बागियों ने मिलकर संगठन का निर्माण किया है। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता दो गुट बनने के बाद ही उन्होंने व्यापारियों की जरूरत को देखते हुए शास्त्रीनगर संयुक्त व्यापार संघ का निर्माण किया गया था। जिसे जितेंद्र अग्रवाल अट्टू और अन्य व्यापारियों ने तोड़कर अब पुन: संगठन बनाने का दावा कर रहे हैं। किशोर वाधवा ने दावा किया कि क्षेत्रीय संगठनों के सभी पदाधिकारी उनके साथ हैं। कोरोना महामारी खत्म होने के बाद संगठन का पुन: निर्माण होगा।
विज्ञापन

विघटन की आंधी को हवा देने का प्रयास
संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि विघटन की आंधी को हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापारियों को टुकड़ों में तोड़ने से शक्ति क्षीण होती है। शीर्ष संगठन होने के बावजूद छोटे संगठन बनाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें