फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के विकास के लिए संगठित होना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में प्रतिवर्ष की भांति वैश्य मंच द्वारा रविवार को श्रीरामलीला भवन में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल एवं विधायक संगीत सोम शिरकत करने पहुंचे। सम्मेलन में मुख्य रूप से कस्बे के निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन द्वार का मुद्दा गरमाया रहा। जिस पर विधायक संगीत सोम ने कहा कि इस मामले को मिल-बैठकर निपटाया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, समारोह गौरव विधायक संगीत सोम तथा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विनीत शारदा ने विधिवत रूप से किया। इसके बाद वैश्य समाज द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। यहां वक्ताओं ने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि संगठित होकर ही समाज का विकास किया जाना संभव है। इसलिए संगठित रहें और बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण दिलाएं। सम्मेलन में मुख्य रूप से निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन द्वार का मुद्दा गरमाया रहा। कई वक्ताओं ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिस पर विधायक संगीत सोम ने आश्वासन दिया कि इस मामले को बैठकर निपटाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ललित गुप्ता, देवेंद्र बंसल, पदमसैन मित्तल, राजीव पार्षद, कृष्ण गुप्ता, अरुण गुप्ता, आशीष गुप्ता, पवन गुप्ता उर्फ बजरंगी, मूलचंद गुप्ता, अम्बुज प्रकाश, उत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें