फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रोमांचक मैच में यूनिक सुपर इलेवन की 12 रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट मैदान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार देर रात यूनिक सुपर इलेवन और डीएन क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें यूनिक इलेवन ने 12 रन से मैच जीता। यूूनिक सुपर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। इसमें शूद ने 112 रन बनाकर शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 14 चौके और चार छक्के लगाए। इसके साथ ही आसिफ ने 39 और शाहरुख ने भी 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में गुलफाम और आबिद खान ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएन क्रिकेट क्लब मेरठ की टीम 25 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 236 रन ही बना सकी और 12 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से वासिल ने 44 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। तुषार ने 39, मोहम्मद अबरार ने 23 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में शाहनवाज ने दो, शोएब ने दो, मसूद ने एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच मोहम्मद शोएब को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
गट्सी ब्रेव ने बड्ढ़ा वॉरियर्स को हराया
मेरठ। हनी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे प्रथम नरेंद्र शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बड्ढ़ा वारियर्स और गट्सी ब्रेव के बीच खेला मैच हुआ। इसमें गट्सी ब्रेव ने 16 रन से मैच जीता। टॉस जीतकर गट्सी ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इसमें आशु ने 56 रन और फैसल ने 31 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आमिर राणा ने चार ओवर में 30 रन देकर पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बड्ढ़ा वॉरियर्स की टीम ने 18.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बनाए। इसमें इमरान ने 42 रन और अमीर ने 15 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अमित शर्मा ने 3.3 ओवर में 29 रन देकर चार विकेट और बब्बन ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें