पुलिस ने तीनों कार सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
विज्ञापन
प संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाने के सामने दिल्ली रोड पर रविवार दोपहर डिवाइडर कट से सड़क पार करते समय फोर्ड फीगो कार से पीछे से आ रही थार और स्विफ्ट कार टकरा गई। हादसे में तीनों कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। परतापुर पुलिस ने कार सवार घायलों को कारों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
मुजफ्फरनगर निवासी माहरूफ रविवार दोपहर गगोल रोड की एक कंपनी में किसी काम से आया था।मारूफ दिल्ली रोड पर परतापुर थाने के सामने कट से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही थार कार सवार दिल्ली निवासी विशाल पांडे थार को नियंत्रित नही कर सके और उनकी कार से फोर्ड फीगो में टक्कर लग गई। इसके बाद पीछे से आ रही स्विफ्ट थार में जा घुसी। हादसे में मारूफ, विशाल पांडे और उसके दोस्त संदीप और निखिल व स्वीफट कार चालक शिखर घायल हो गए। गाडियां टकराने की आवाज सुनकर परतापुर थाने में तैनात पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए भेजा। इस दौरान दिल्ली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने वाहनों को थाने भेजकर दिल्ली रोड पर जाम सुचारू किया। सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तीनों वाहनों में सवार चालकों को मामूली चोट आई थी सभी का उपचार करा दिया गया है किसी ने कोई तहरीर नही दी है।