फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला रोक किया विरोध प्रदर्शन, सीओ से नोकझोंक

Tue, 12 Sep 2017 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
पुतला लेकर हाईवे पर लेटा रिटायर्ड फौजी सुभाष कश्यप
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के गड्ढों को लेकर आपकी अपनी समिति ने केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान हंगामा कर हाईवे निर्माण की मांग की। सीओ से उनकी नोकझोंक भी हुई। सरूरपुर कलां में एक युवक ने केंद्रीय राज्यमंत्री से हाईवे के निर्माण की मांग की, जिस पर गांव के ही अन्य युवकों ने उसे चुप करा दिया। रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह जिले में मौजूद थे। इस दौरान हाईवे के निर्माण को लेकर लोग भी सड़कों पर उतरे। गौरीपुर मोड़ पर पूर्व सैनिक सुभाष कश्यप ने धरना दिया। काफिला गुजरने से पहले फौजी ने यहां पुतला बनाकर धरना शुरू कर दिया। इस पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस के साथ यहां पहुंचे और फौजी को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस पर फौजी सड़क पर ही लेट गया। पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची, बाद में देर रात उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के स्वागत का काफिला यहां गुजरा तो आपकी अपनी समिति के पदाधिकारी भी हाईवे पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने तिरंगा लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री से मिलने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोककर बैनर भी छीने। सीओ दिलीप कुमार से उनकी नोकझोंक हुई।  डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा वह प्रयास कर रहे हैं, जल्द ही निर्माण शुरू होगा। इसमें शिव कुमार राठी, अरुण सिंह, नरेंद्र तोमर, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव कुमार, रवि कुमार, रिजवान, गौरव मौजूद आदि रहे। उधर, सरूरपुर गांव में एक युवक ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने मुद्दा उठाया।

देखें : बागपत में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह के दौरे से पहले बवाल
विज्ञापन

दिलाएंगे बकाया भुगतान, सड़कें भी बनेगी : सत्यपाल

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कृष्णा और हिंडन में पानी जहरीला हो चुका है। प्रदूषित पानी को शुद्ध कराने के लिए कार्य किया जाएगा। स्वच्छता अभियान में  देश के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता है। सड़कों की हालत ठीक होगी। बकाया भुगतान दिलाया जाएगा। बड़ौत में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की बात भी दोहराई। 

रविवार को दिल्ली से बड़ौत तक उनका स्वागत किया । गौरीपुर मोड़ और बड़ौत में  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा  जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे सही तरीके से निभाया जाएगा। बागपत से गुजरने वाली हिंडन और कृष्णा का पानी बेहद प्रदूषित है। इसकी शिकायतें पहले भी मिली हैं। वह इसके लिए कार्य करेंगे। शीघ्र पानी को शुद्ध कराने का काम किया जाएगा। शिक्षा के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयास होगा। उन्होंने बड़ौत में  लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। वर्ष 2022 में नए भारत स्वच्छ भारत का निर्माण, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त भारत, संप्रदाय मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत को बनाने में सहयोग का आह्वान किया। बकाया भुगतान दिलाने, सड़कों की स्थिति ठीक कराने का आश्वासन भी दिया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें