फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक मदद से खिलाड़ी भाइयों के अभ्यास को लगे पंख, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दी थी 10 लाख की राशि

Tue, 05 Jan 2021 03:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  •  केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने दोनों खिलाड़ियों को दी थी 10 लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन
बॉक्सर सुनील चौहान व तीरंदाज नीरज चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के कठिन दौर में सब्जी बेचकर गुजारा करने को मजबूर मेरठ के दो खिलाड़ी भाइयों के अभ्यास को पंख लग गए हैं। आर्थिक मदद मिलने के बाद दोनों खिलाड़ियों का ध्यान अभ्यास पर केंद्रित है। साथ ही उन्होंने अच्छी डाइट के साथ खेल का सामान भी खरीद लिया है।

विज्ञापन


तीरंदाज नीरज चौहान व बड़े भाई सुनील बॉक्सिंग में राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी हैं। बॉक्सर सुनील ने बताया आर्थिक मदद मिलने के बाद उन्होंने बॉक्सिंग ग्लव्ज खरीद लिए हैं। सुबह में ड्राई फ्रूट्स और प्रोटीन युक्त भोजन खाना शुरू कर दिया है।

इससे पूर्व उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सुनील खेलो इंडिया खेलो में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। सीनियर नेशनल में भी उन्होंने कई पदक झटके हैं। छोटे भाई नीरज चौहान तीरंदाजी में सीनियर नेशनल में कई पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब के ठेके के बाहर मिला शव

नीरज सोनभद्र से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। जहां हॉस्टल में उन्हें तीरंदाजी के लिए ढाई लाख की कीमत का धनुष मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा मदद मिलने के बाद उन्होंने 40 हजार रुपये के 13 तीर खरीदे। जिसकी कीमत 3 हजार से 35 सौ रुपये है। उन्होंने कहा सरकार ने हम पर भरोसा जताया है, हम देश को पदक दिलाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सब्जी बेचने को मजबूर हैं यह मामला केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू तक पहुंचा था। जिसमें केंद्रीय मंत्री ने दो माह पूर्व दोनों खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें