राहुल गांधी पर बोला हमला
गिरिराज सिंह राहुल गांधी पर हमला बोला कि युवराज विदेशों में जाकर हमारे देश में रोजगार सृजन को लेकर नकारात्मक प्रचार करते हैं और देश की बुराई करने वाले बयान देते हैं। यदि कांग्रेस दस वर्षों में युवाओं को रोजगार देती तो सरकार नहीं बदलती। युवाओं ने भाजपा पर विश्वास किया। हमने 17 लाख उद्यमियों को 17 करोड़ का ऋण दिया, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सरकार को लेकर कुछ लोग गलत प्रचार कर रहे हैं।
गोबर से बनाओ कागज
प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एनसीआर में 60 मिलों को कुंभ के दौरान बंद करने के नोटिस जारी हो चुके हैं। इस संबंध में एनसीआर पेपर मिल्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर मिलों को बंद न करने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने मिल मालिकों से गोबर और गौ मूत्र से पेपर बनाने को कहा। इस दौरान मंत्री ने गोबर से बना पेपर मिल मालिकों को दिखाया, जो उद्यमियों को पसंद आया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गोबर पांच रुपये किलो बिकेगा तो किसानों का उद्धार होगा। सिर्फ खेती के भरोसे नहीं, गाय व भैंसों के गोबर से भी रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने पसवाड़ा पेपर मिल का निरीक्षण भी किया।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देवबंद को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था जिसका हिंदू संगठनों ने समर्थन किया था। गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकियों की शरणस्थली बताया था।
देवबंद में हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति की बैठक में सह संयोजक एवं बजरंग दल के पूर्व जिला सह संयोजक पंकज त्यागी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने क्या गलत कहा है। जो लोग गिरिराज सिंह के बयान को गलत बता रहे हैं और दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान बताकर गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक बताते हैं तो हम उनसे पूछना चाहते हैं कि यदि दारुल उलूम का देश की आजादी में योगदान होता तो क्या 1947 में भारत का बंटवारा होता।
पंकज त्यागी ने केंद्र सरकार से मसूद अजहर और हाफिज सईद जैसे आतंकवादियों के तार दारुल उलूम से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी।
उधर, हिंदू स्वाभिमान संगठन व राष्ट्रीय परशुराम सेना की श्री महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में हुई बैठक में दारुल उलूम के समर्थन में हिंदू समाज के लोगों द्वारा दिए बयान की निंदा करते हुए इसे हिंदू समाज को गुमराह करने वाला बताया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/