फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगनहर में मिला अज्ञात महिला का नग्न शव, जांच में जुटी पुलिस, नहीं हो सकी पहचान

Mon, 02 Feb 2026 03:17 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के टिमकिया बहरामपुर तिगडडे पर गंगनहर में अज्ञात नग्न महिला का शव बहता हुआ मिला। शव पीछे से नहर में बहकर आया बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के टिमकिया बहरामपुर तिगडडे क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब गंगनहर में एक अज्ञात महिला का नग्न शव बहता हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने शव को नहर में पीछे की ओर से बहते हुए आते देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक जांच में महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: बहसूमा में दुष्कर्म पीड़िता की अरिष्टी आज, गांव में कड़ी नाकेबंदी, बहन ने लगाई इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या या हादसा, हर एंगल से जांच
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत दुर्घटना से हुई या किसी अपराध का शिकार होकर शव को नहर में फेंका गया। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें