फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बेरोजगार युवकों ने टोल पर किया हंगामा, मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आने पर पुलिस में मचा हड़कंप

Sun, 08 May 2022 09:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रविवार को दिल्ली से हरिद्वार की ओर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का काफिला जा रहा था। उनके आने से कुछ देर पहले ही बेरोजगार युवकों ने रोजगार की मांग करते हुए सिवाया टोल पर हंगामा शुरू करते हुए टोल फ्री करा दिया। 
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को बेरोजगार युवकों ने रोजगार की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच मेघालय के राज्यपाल का काफिला आने की सूचना मिली तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टोल पर पहुंची दौराला पुलिस ने लाठियां दिखाते हुए युवकों को भगाया। राज्यपाल का काफिला गुजर जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली से हरिद्वार की ओर मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का काफिला जा रहा था। उनके आने से कुछ देर पहले ही बेरोजगार युवकों ने रोजगार की मांग करते हुए सिवाया टोल पर हंगामा शुरू करते हुए टोल फ्री करा दिया। टोल फ्री होने के दौरान टोलकर्मियों ने टोल अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसी बीच टोल अधिकारी युवकों के बीच पहुंचे और वार्ता का प्रयास किया। लेकिन, वह रोजगार की मांग करते हुए हंगामा करते रहे। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस टोल पर पहुंची। पुलिस को राज्यपाल सत्यपाल मलिक के काफिला आने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस में हड़कंप मच गया। 

पुलिस ने युवकों को मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आने की सूचना दी और वहां से हटने की बात कहीं। युवकों के न मानने पर पुलिस ने युवकों को लाठी दिखाते हुए भगाना शुरू कर दिया। लाठीचार्ज के डर से युवकों में भगदड़ मच गई और वह भाग खड़े हुए। राज्यपाल सत्यपाल मलिक का काफिल गुजर जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। टोल अधिकारियों ने उनके काफिले को गुजारने के लिए एक लाइन खाली करा दी थी। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि युवक रोजगार की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। राज्यपाल के आने की सूचना भी दी गई। लेकिन, युवक नहीं हटे। जिस पर लाठी दिखाकर उन्हें भगाना पड़ा।
विज्ञापन


तिरंगा लेकर पहुंचे युवा
रोजगार की मांग को लेकर सैकड़ों की तादात में टोल पर पहुंचे बेरोजगार युवक हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे। युवकों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। युवकों का कहना था कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार लगातार युवकों को रोजगार देने की बात कह रही है। लेकिन, रोजगार तो मिला नहीं बल्कि बेरोजगारी में महंगाई मार जरुर झेलनी पड़ रही है। हंगामें के दौरान यातायात भी अवरूद्घ रहा। जिस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस के लाठी दिखाने के बाद युवक भाग खड़े हुए। जिसके बाद पुलिस ने  यातायात दोबारा से सुचारू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें