फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के प्रयासों की जानकारी ली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सोमवार को नगर निगम अधिकारियों की बैठक करके शहर में कूड़े के पहाड़ों के निस्तारण के अब तक के प्रयासों की पत्रावली तलब की। उन्होंने तमाम अवलोकन करने के बाद जल्द ठोस कदम उठाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के चारों तरफ कूड़े के पहाड़ खड़े होने से स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर निगम को फिसड्डी होने का तमगा मिला था। तमाम दावों के बावजूद कूड़े के पहाड़ खत्म नहीं किए जाने पर आए दिन एनजीटी से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की फटकार सुननी पड़ती है। अमर उजाला ने सोमवार के अंक में कूड़े के पहाड़ों को लेकर एनओसी क ेइंतजार की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर आयुक्त मनीष बंसल ने शाम को निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर डंपिंग ग्राउंड पर जमा कूड़े के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने मंगतपुरम, लोहियानगर, नंगलाताशी और गांवड़ी डंपिंग ग्राउंड की पत्रावली का परीक्षण भी किया। इसके पश्चात नगर आयुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाना प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए कूड़ा निस्तारण के संबंध में जल्द ही ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें