फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन दिन की बारिश में बहा निर्माणाधीन गंगा का तटबंध

विज्ञापन
बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ निर्माणाधीन तटबंध स्रोत संवाद
विज्ञापन
- निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा बनाया जा रहा गंगा तटबंध लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश में कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया। मिट्टी बहने और रैन कट से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि मानसून की पहली बारिश में ही तटबंध की यह स्थिति है तो बाढ़ के दौरान यह लोगों की सुरक्षा कैसे करेगा।
मेरठ-मुजफ्फरनगर सीमा स्थित गांव खेड़ा मजादपुर से मनोहरपुर गंगा पुल तक करीब 10.5 किलोमीटर लंबे तटबंध का निर्माण 73 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। परियोजना के तहत पिछले वर्ष सिरजेपुर गांव तक तटबंध का निर्माण पूरा कर लिया गया था। इसके बाद सिरजेपुर से मनोहरपुर गंगा पुल तक लगभग पांच किलोमीटर लंबे हिस्से में निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य पूरा करने की समय सीमा जून 2026 निर्धारित की गई थी लेकिन तय अवधि बीतने पर भी कार्य अधूरा है। इस बीच पिछले तीन दिनों हुई बारिश के कारण तटबंध की जगह से मिट्टी नीचे की ओर बह गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कुलदीप, सतीश, सचिन, विपिन आदि का कहना है कि तटबंध का उद्देश्य खादर क्षेत्र के गांवों को गंगा की बाढ़ से सुरक्षा देना है। यदि निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ तो बाढ़ के समय हजारों लोगों और उनकी फसलों पर खतरा मंडरा सकता है। लोगों ने सिंचाई विभाग से क्षतिग्रस्त हिस्सों की तकनीकी जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट...
बारिश के कारण तटबंध में हुए रैन कट को तुरंत दुरुस्त कराया जा रहा है और अधूरा कार्य भी पूरा किया जा रहा है। -प्रमोद कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ निर्माणाधीन तटबंध स्रोत संवाद

बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ निर्माणाधीन तटबंध स्रोत संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें