फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेड़ से अनियंत्रित कार टकराई, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा। थाना क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत रोड पर गांव कैथवाड़ी के सामने स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार कामिल पुत्र तरीकत निवासी हर्रा और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे कामिल अपनी पत्नी के साथ मेरठ से हर्रा अपने घर जा रहा था। वह गांव कैथवाड़ी के सामने पहुंचा तो कार के सामने एक कुत्ता आ गया। जब उसने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया तो कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर होने से कार में सवार कामिल व उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को कार से निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें