रोहटा। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर मंगलवार की देर शाम तेज रफ्तार कार बाइक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में जा गिरी। हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार किनौनी निवासी सोविंदर पुत्र राजेंद्र मंगलवार सुबह हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहा था। वह कांवड़ पटरी मार्ग पर पूठखास के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। चालक ने किसी तरह कार से बाहर आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने चालक से जानकारी कर कार को बाहर निकलवाया। हादसे की तहरीर नहीं दी है।