दौराला। मवीमीरा गांव निवासी फुरकान ने गांव निवासी युवक पर उधार सामान न देने पर पत्नी व बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।
फुरकान ने थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि गांव में उसकी किराना की दुकान है। गांव निवासी शाकिर सामान लेने दुकान पर पहुंचा और उधार सामान मांगने लगा। पत्नी शबाना ने सामान उधार देने से इन्कार कर दिया, जिस पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट में पत्नी और बच्चे घायल हो गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।