फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बेहोश हुई किशोरी को शाप्रिक्स मॉल के सामने फेंका, ई-रिक्शा चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी को है ब्रेन ट्यूमर, पर्स व मोबाइल भी चोरी कर ले गया ई-रिक्शा चालक
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर पर लोहिया नगर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रेन ट्यूमर पीड़ित किशोरी को ई-रिक्शा चालक शाप्रिक्स मॉल के सामने फेंककर चला गया। किशोरी पर्स व मोबाइल भी चोरी हो गया। सूचना पर पहुंचे किशोरी के परिजन ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और थाना लोहियानगर पर घटना की प्राथमिकी अज्ञात ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
लोहियानगर की शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी बहन ब्रेन ट्यूमर बीमारी से पीड़ित है। वह लोहियानगर में एक डॉक्टर से दवाई लेने के बाद वापस आ रही थी। हापुड़ रोड के ताज पैलेस पर अचानक वह ई-रिक्शा में ही बेहोश हो गई। चालक किशोरी को लेकर दिल्ली रोड शाप्रिक्स मॉल पहुंचा तथा उसे वहां उतारकर फरार हो गया। किशोरी के पर्स में 800 रुपये व मोबाइल व अन्य सामान था। वह भी आरोपी ले गया। होश में आने पर किशोरी ने एक युवक से फोन लेकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे फिर शाप्रिक्स मॉल से घर ले गए। पुलिस हापुड़ रोड व शाप्रिक्स मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें