मेरठ में इंचौली थाने के लावड़ का एक मामला सामने आया है। जहां एक चाचा 16 साल की भतीजी के साथ काफी समय से नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करता था। छात्रा 7 माह की गर्भवती हो गयी। इस बात का पता तब चला जब युवती की मां ने डॉक्टर से चेकअप कराया।
पीड़िता ने रोते हुए मां को आपबीती सुनाई। वहीं जब महिला ने अपने पति को बताया तो पति ने उसे धमकी देते हुए बच्चे जा अबॉर्शन कराने की बात कही। महिला तीनों बेटियों के साथ मुंबई स्थित अपने रिश्तेदार के यहां चली गयी। आज सुबह महिला पीड़ित बेटी के साथ एम्बुलेंस द्वारा इंचौली थाने पहुंची और इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की।