फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ छावनी में मिला लावारिस सूटकेस, बम की अफवाह, सेना ने बढ़ाई चौकसी

Tue, 11 Jun 2019 11:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सूटकेस की जांच करते आर्मी ऑफिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ कैंट स्थित पाइन डिवीजन मुख्यालय के पास लावारिस सूटकेस मिलने से सैन्य क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल और सैन्य पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। करीब दो घंटे तक चले खोजबीन अभियान के बाद अधिकारियों ने किसी भी खतरे से इंकार किया। पश्चिमी यूपी सब-एरिया मुख्यालय के प्रवक्ता योगेश ज्योति ने इस बात की पुष्टि की। 
विज्ञापन


सोमवार को शाम सात बजे के आसपास पाइन डिवीजन मुख्यालय के पास एक लावारिस सूटकेस मिला। सूचना पर सिविल थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। वहीं सेना के अधिकारियों ने सूटकेस कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

आर्मी ऑफिसरों ने एक गहरा गड्डा खुदवाया। बम डिस्पोजल टीम ने सूटकेस को गड्डे में डाल दिया। इसके बाद बम डिस्पोजल करने के लिए एक हल्का विस्फोट भी किया। इसके बाद सूटकेस खोला गया, लेकिन कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सेना क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर चौकसी
घटना के बाद सैन्य क्षेत्र में सोमवार रात गश्त बढ़ा दी गई। सैन्य क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर सेना पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। औघड़नाथ मंदिर, शीशे वाला गुरुद्वारा, आरवीसी, केंद्रीय विद्यालय आदि प्रमुख स्थानों पर सेना ने चौकसी बढ़ाई। पिछले कुछ महीनों में सैन्य क्षेत्र में कई संदिग्ध लोग गिरफ्तार किए गए थे। हालांकि, इन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। 

सेना बढ़ा रही चौकसी घेरा
इसके अलावा सेना ने सैन्य क्षेत्र में अपने चौकसी घेरे को बढ़ा दिया है। सैन्य क्षेत्र में लगभग सभी स्थानों पर कंटीली बाड़ लगा दी गई है। वेस्ट एंड रोड पर भी गुुरु तेग बहादुर स्कूल के पास भी बाड़ लगाई गई है। जिससे किसी भी असामाजिक तत्व को अंदर घुसने से रोका जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें