दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 30 हजार 274 करोड रुपये की जरुरत होगी। प्रोजेक्ट में फंड की कमी न हो इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है जिससे एडीबी बैंक इस प्रोजेक्ट के लिए सहयोग कर सके। हालांकि, इस प्रोजेक्ट के लिए उत्तर प्रदेश सरकार, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को भी फंड में सहायता करनी है।
एनसीआरटीसी एमडी ने दी प्रेजेंटेशन
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी विनय कुमार ने एडीबी के डायरेक्टर जनरल को प्रोजेक्ट की खूबियों के बारे में बताया। वहीं, डायरेक्टर जनरल ने भी प्रोजेक्ट से मिलने वाले लोगों को लाभ के बारे में पूछा।
यह है एशियन डेवलपमेंट बैंक
इस बैंक की स्थापना 19 दिसंबर 1966 को की गई। इस बैंक की स्थापना 31 सदस्यों के साथ हुई थी। अब इसके पास अब 67 सदस्य हैं। जिसमें एशिया से 48 और 19 सदस्य बाहरी हैं। इस बैंक ने अभी तक इंडोनेशिया में भूकंप ओर सुनामी के लिए आपातकालीन सहायता परियोजना, पश्चिमी हुबैई प्रांत के पर्वतीय क्षेत्र के लिए रेल मार्ग परियोजना आदि के लिए सहयोग किया है।