फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित खान-पान से हो रहे बीमार : राजपूत

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को दी जानकारी
विज्ञापन

माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत की अध्यक्षता में एनसीडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों एवं लाभार्थियों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर एवं अन्य गैर-संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
बताया कि आजकल बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और धूम्रपान व तंबाकू सेवन के कारण इन बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। डॉ. तरुण राजपूत ने कहा कि तंबाकू एवं नशे से दूरी बनाकर रोगों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को इन बीमारियों के प्रति जागरूक करें। समय-समय पर जांच शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच भी की गई तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा डॉ अभिषेक जैन डॉ शशांक अग्रवाल ,गौरव वशिष्ठ ,राजन बीपीएम,राजेश एक्सरे टेक्नीशियन ,अनीश आयुष्मान मित्र आदि और अन्य मरीज व दर्शक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें