फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दुर्गा मंदिर से छत्र और नकदी चोरी

Fri, 09 Aug 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
बाबरी के दुर्गा मंदिर में चोरी के दौरान सीसीटीवी में कैद चोर।
विज्ञापन
बाबरी। श्री दुर्गा मंदिर में बुधवार की देर रात चोरों ने मंदिर में घुसकर अंदर रखे मां भगवती के चांदी के दो छत्र और दस हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह घटना का पता लगा। पुलिस आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

बाबरी के श्री दुर्गा मंदिर में बुधवार की रात मुख्य पुजारी पंडित शिवानंद शुक्ला ने रात्रि पूजा अर्चना करने के बाद भवन का गेट बंद करते हुए ताला लगा दिया था और अंदर अपने कमरे में सोने के लिए चले गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह वह पूजा के लिए पहुंचे तो मां भगवती के भवन में रखी तलवार, आभूषण आदि बिखरे पड़े मिले। जांच करने पर दो चांदी के छत्र और दान पात्र से दस हजार रुपये गायब मिले। दान पात्र का ताला भी टूटा पड़ा था। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची।



आर्टिफिशियल आभूषण छोड़ गए
मुख्य भवन में स्थित मां भगवती के आभूषण पीली नथ व छत्र को अज्ञात चोरों ने सोने का समझ कर उतार लिया, लेकिन दोनों ही आर्टिफिशियल थे, जिन्हें वह छोड़कर चले गए। चोरों को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी थी, इसलिए वह नीचे बैठकर ही मंदिर में घुसे जबकि कैमरा की नजर ऊंचाई पर थी, जिस कारण वे बैठे हुए नजर नहीं आए।
विज्ञापन


पूर्व भी हुई थी मंदिर में चोरी
करीब 15 वर्ष पूर्व रोशनदान के सहारे मंदिर में घुसकर तीन युवकों ने चोरी की थी। उस समय सभी ताले सुरक्षित लगे होने पर पुजारी पर चोरी करने का शक किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच पड़ताल में खुलासा होने पर तीनों चोरों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें