फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थगित हुआ उल्देपुर का धरना, डीएम से 10 सदस्ययी कमेटी करेगी वार्ता

Fri, 25 Sep 2026 09:29 PM IST
Pratyush Sharma न्यूज़ नेटवर्क, संवाद एजेंसी, मेरठ

सार

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उल्देपुर में 'मेरठ बचाओ आंदोलन' के बैनर तले चले धरने का एडीएम सिटी और एसपी सिटी के आश्वासन के बाद देर शाम स्थगित कर दिया गया। शनिवार को 10 सदस्यीय कमेटी डीएम से वार्ता करेगी।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों से वार्ता करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में उल्देपुर के लोगों ने ‘मेरठ बचाओ आंदोलन’ के बैनर तले टेंट लगाकर धरना दिया। बड़ी संख्या में इस धरने में लोग शामिल हुए। लोगों ने एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का निर्णय लिया। धरना स्थल पर आगे की रणनीति को लेकर लगातार बैठकें करने की बात कही गई। हांलाकि अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया। वहीं, आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। धरना स्थल पर पहुंचे लोगों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी के खिलाफ जाना नहीं, बल्कि वर्षों से यहां रह रहे परिवारों और संपत्ति खरीदने वाले लोगों के भविष्य को लेकर अपनी बात शासन-प्रशासन तक पहुंचाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आश्वासन के बाद स्थगित हुआ धरना - फोटो : अमर उजाला
डीएम से वार्ता के आश्वासन पर स्थगित किया धरना
देर शाम करीब साढ़े छह बजे एसपी सिटी और एडीएम सिटी धरना स्थल पर पहुंचे वहां पर बातचीत की, जिसके बाद 10 लोगों की कमेटी बना दी गई। कमेटी शनिवार को करीब 3 बजे जिलाधिकारी से वार्ता करेगी। एडीएम सिटी और एसपी सिटी के आश्वासन पर फिलहाल धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें