मेरठ जिले के हस्तिनापुर कस्बे में बुधवार को गणेशपुर निवासी बीफार्मा छात्र उज्जवल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी छात्र का शव थाने से करीब 100 मीटर दूर फेंककर भाग निकले थे। इकलौते बेटे की हत्या से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर जाम लगा दिया था।
पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी सौरव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सौरव के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।