फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजैद गिरफ्तार: 10 महीने से कश्मीर पुलिस को दे रहा था चकमा, मोबाइल फोन बरामद, चैट्स खोलेंगी साजिश के गहरे राज

Tue, 24 Nov 2026 11:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कोतवाली क्षेत्र से एटीएस ने उजैद को गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर एयरबेस पर हमले की साजिश और पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से संपर्क की आशंका के बीच पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
विज्ञापन
संदिग्ध उजैद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश की जांच में मेरठ से जुड़े संदिग्ध उजैद को एटीएस और पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया गया है। वह करीब दस महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था। शहर के कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर उसे पकड़ा गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। इसमें मौजूद संदिग्ध व्हाट्सएप चैट की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में उजैद के पाकिस्तानी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में होने की आशंका जताई गई है। गिरफ्तारी की सूचना जम्मू-कश्मीर पुलिस को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें: सियासी हलचल: मुजफ्फरनगर आ सकते हैं सीएम योगी, देंगे विकास कार्यों की सौगात, जनसभा की तैयारी शुरू

विज्ञापन
Trending Videos

मोबाइल चैट्स से तलाशे जा रहे साजिश के सुराग
उजैद के मोबाइल फोन से मिली संदिग्ध व्हाट्सएप चैट को जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उसकी बातचीत और संपर्कों की कड़ियां जोड़ रही हैं। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सैन्य एयरबेस पर हमले की योजना किसने तैयार की थी और इस पूरे नेटवर्क में उजैद की क्या भूमिका थी।

एजेंसियां यह भी जानने की कोशिश में हैं कि साजिश की तैयारी किस स्तर तक पहुंची थी और क्या इसके लिए कोई समयसीमा तय की गई थी। फिलहाल चैट्स की जांच के बाद ही इन सवालों के जवाब सामने आ सकेंगे।

पाकिस्तानी हैंडलर और भट्टी गैंग से संपर्क की पड़ताल
जांच का दायरा अब उजैद के मोबाइल और उसके व्यक्तिगत संपर्कों तक बढ़ा दिया गया है। पुलिस उसके डिजिटल नेटवर्क, विदेशी नंबरों और स्थानीय मददगारों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। जांच अधिकारियों को यह पता लगाना है कि उजैद सीधे पाकिस्तानी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था या किसी बिचौलिए के माध्यम से उसे निर्देश मिल रहे थे।

फरारी के दौरान उसे स्थानीय स्तर पर किसी ने पनाह दी थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे और क्या किसी ने उसकी पहचान छिपाने में मदद की।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस को पहले भी दे चुका था चकमा
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के मुताबिक, कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस इसी मामले में उजैद की तलाश में मेरठ आई थी। उस समय वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद से वह लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था।

लंबे समय से फरार उजैद के कोतवाली क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मेरठ पुलिस को मुखबिर से मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब जांच एजेंसियां उसके मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्यों और संपर्कों के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां जोड़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें