फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में यूजी दाखिले को चार दिन में कर लें रजिस्ट्रेशन, अब नहीं बढे़गी तिथि

Mon, 10 Jun 2019 03:56 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन
सीसीएसयू से संबंधित कॉलेजों में यूजी में दाखिला लेने के लिए रविवार शाम तक 87900 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर दिए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 जून है। इसीलिए छात्र इन चार दिनों में ही पंजीकरण करा लें, क्योंकि अब विवि तिथि नहीं बढ़ाएगा। 14 और 15 तारीख को छात्र, छात्राएं अपने फ ार्म में की गई गलती का सुधार कर सकते हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी मेरिट जारी करेगी।

विज्ञापन

सीसीएसयू में आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की सीटें बढ़ने के बाद मेरठ जिले में एडिट और राजकीय कॉलेजों में 11220 सीटें हो गई हैं। सेल्फ  फ ाइनेंस कॉलेजों में सीटों की संख्या इनसे अलग है। इस बार पूरे जिले में 12वीं यूपी बोर्ड सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में 38 हजार के करीब छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जिनमें से आधे छात्र प्रोफेशनल इंजीनियरिंग और दूसरे कोर्सों में एडमिशन लेंगे।

ऐसे में मेरठ में सभी छात्र छात्राओं को एडमिशन मिल जाएंगे। एडिड कॉलेजों में इस बार मेरिट पिछले साल के मुकाबले कुछ घटने की उम्मीद है। क्योंकि यूपी बोर्ड 12वीं में इस बार पिछले साल से कम छात्र पास हुए। इसके साथ ही 10 फ़ ीसदी आरक्षण की सीटें भी बढ़ गई हैं। जिन छात्र, छात्राओं का नंबर एडिड और राजकीय कॉलेजों में नहीं आएगा वह सेल्फ  फ ाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन ले सकते हैं।
 

 फार्म में गलती पर कराएं सुधार
बड़ी संख्या में छात्र, छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन फार्म भरने में गलतियां कर दी हैं। कुछ छात्रों ने विषय गलत भर दिए हैं। ऐसे में वे छात्र विश्वविद्यालय द्वारा अपने फार्म कैंसिल करा कर दोबारा से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन छात्रों के नाम मोबाइल नंबर आदि में गड़बड़ियां हैं वह 14 और 15 जून को अपने  फार्म में सुधार कर लें, अन्यथा उनका पंजीकरण रद्द माना जाएगा।

सभी विषयों में बढ़ी हैं सीटें
मेरठ जिले के नौ कोएड कॉलेजों में जहां 66 सौ सीटें हैं, वहीं पांच गर्ल्स कॉलेजों में 36 सौ के करीब सीटें हैं। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में अकेले मेरठ जिले की बात करें तो 13 एडेड,राजकीय कॉलेज में 10 हजार के करीब सीटें हैं।

 
विज्ञापन

कॉलेज और सीटें
कॉलेज             .  विषय                                             सीटें
मेरठ कॉलेज         . बीए, बीएससी, बीकॉम                  . 2400
एनएएस कॉलेज     . बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फाइनेंस .  1070
डीएन डिग्री कॉलेज . बीकॉम, बीएससी                           1040
संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर . बीए, बीएससी,बीकॉम   . 620
एएस पीजी कॉलेज मवाना . बीकॉम, बीएससी                 . 240
कृषक पीजी कॉलेज मवाना . बीए                               . 400
चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य कॉलेज माछरा. बीए बीएससी . 560
श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक कॉलेज रासना .बीएए बीए होम साइंस . 280
आठ कोएड कॉलेजों में कुल सीटें     .  6610 थीं, अब ये बढ़कर 7200 से ज्यादा सीटें हो गयी हैं।

ये हैं गर्ल्स कॉलेज
आरजी कॉलेज     . बीए, बीएससी, बीकॉम सेल्फ फ ाइनेंस  .  1360
इस्माईल कॉलेज . बीए, बीएसी, बीकॉम सेल्फ फ ाइनेंस         . 880
कनोहर लाल कॉलेज . बीए, बीकॉम, बीकॉम सेल्फ फ ाइनेंस   . 560
शहीद मंगल पांडे गर्ल्स डिग्री कॉलेज . बीए, बीएससी, बीकॉम . 540
सेंट जोजफ  गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरधना . बीएए बीए ड्राइंग    . 320
ये सीटें पहले की हैंए इनमे अब 10 फ ीसदी हर सब्जेक्ट के हिसाब से बढ़ी हैं।
नोट : पहले पांच गर्ल्स कॉलेजों में कुल सीटें 3660 थी अब इन में 4000 से अधिक सीटें हो गई हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें