फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौचंदी में सरेशाम सवा लाख की लूट, बेकरी कर्मियों को बंधक बनाकर की वारदात, पैदल फरार हुए बदमाश

Mon, 10 Jun 2019 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नौचंदी थाना क्षेत्र में रविवार शाम बदमाशों ने एक बेकरी कर्मचारियों को बंधक बनाकर सवा लाख रुपये लूट लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और वारदात की जानकारी ली। एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी राहुल सिंघल ब्रेड के डीलर हैं। उनका ऑफिस हापुड़ अड्डा चौराहे के पास न्यू कॉम्प्लेक्स में है। रविवार दोपहर राहुल लंच करने घर गये थे। ऑफिस में कर्मचारी अशोक व मोनू थे। करीब चार बजे दो बदमाश ऑफिस में घुस आए। उन्होंने दोनों कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। एक बदमाश ने अशोक से बैग में नगदी भरने को कहा। अशोक ने मना किया तो दूसरे बदमाश ने उसे पीटा।

इसके बाद बदमाश दो बैगों में 1.25 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहुल को वारदात की जानकारी दी। राहुल ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्रीय व्यापारी भी वहां जमा हो गए। इसी बीच नौचंदी इंस्पेक्टर नीरज कुमार पहुंचे। सूचना पाकर एसएसपी नितिन तिवारी और एसपी सिटी डा. अखिलेश नारायण सिंह भी पहुंचे और कर्मचारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आए दो संदिग्ध
शुरुआती जांच में दो संदिग्ध सामने आये हैं। दरअसल, जिस जगह ऑफिस बना है, उससे कुछ दूरी पर एक बीयर शॉप है। बताया जाता है कि दोनों बदमाशों ने पहले बीयर शॉप पर बीयर पी। इसके बाद वारदात की। कुछ लोगों ने बदमाशों को ऑफिस से निकलते हुए भी देखा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

योजना बनाकर आए थे
बदमाश योजना बनाकर आये थे। जहां वारदात हुई, वह भीड़भाड़ वाला इलाका है। लूट करने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया और पैदल ही फरार हो गये। वह जानते थे कि अगर बाइक से भागे तो पकड़े जाने की संभावना अधिक रहेगी। उन्होंने गलियों का सहारा लिया और चंद मिनटों में ही गायब हो गये।

सुरक्षा पर उठाये सवाल
नौचंदी क्षेत्र में बीती रात जैन मंदिर में चोरी और फिर सरेशाम लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्षेत्रीय व्यापारियों ने एसएसपी और एसपी सिटी से इसको लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना था कि इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात होना, सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है।

ब्रेड होलसेल कारोबारी के यहां वारदात हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। कई बिंदुओं को जांच में शामिल किया गया है। जल्द घटना का खुलासा होगा। -डा. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें