फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषम सेमेस्टर की यूजी-पीजी सेमेस्टर परीक्षाएं 28 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में ट्रेडिशनल के विषम सेमेस्टर की यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षाएं 28 नवंबर से घोषित कर दी गई हैं। इनमें मेन एग्जाम, बैक और एक्स छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। विवि ने वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। एमए, एमएससी जैसे विषयों की परीक्षाएं जहां 28 नवंबर से होंगी, वहीं एलएलबी और एलएलएम की परीक्षाएं 10 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं दो पाली में सुबह 10 बजे से एक बजे तक और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होंगी। विवि ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं को अवगत करा दें।
विज्ञापन

सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर देख सकते हैं। परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। जल्द ही वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। केंद्र सिर्फ उन्हीं कॉलेजों को बनाया जाएगा जहां पर ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगे होंगे। परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए जा रहे हैं। जिन कॉलेजों को पिछली परीक्षाओं में शिकायतें थी, उनको केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विषम सेमेस्टर की जो परीक्षाएं आयोजित होनी हैं उनमें एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर मेन एग्जाम, एक्स और बैक परीक्षा हैं। एलएलबी प्रथम, तृतीय, पांचवें, सातवें सेमेस्टर के साथ ही एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं हैं। यूजी में बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की मेन एग्जाम, एक्स और बैक पेपर परीक्षा शामिल हैं। इसके साथ ही बीएससी होम साइंस और बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डाईट के प्रथम, तृतीय एवं पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं।
प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं 25 से
सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं भी 25 नवंबर से घोषित हैं। इनमें बीबीए, बीसीए, बीजेएमसी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीवॉक, बीपीईएस, एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस शामिल हैं। इसके अलावा एमआईबी, एमएससी बॉयोइनफार्मेटिक्स, एमसीएस, एमएससी कंप्यूटर साइंस इंटीग्रेटेड, एमटेक, बायोटेक, एमलिब, एमपीईएस, एमएफए और एमएससी ह्यूूमन डेवलेपमेंट क्लासेज की परीक्षाएं घोषित कर दी गई हैं। 25 नवंबर से ये परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

एमपीएड की स्थगित परीक्षा 18 को
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एमपीएड की नौ नवंबर को स्थगित हुई परीक्षा अब 18 नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में होगी। परीक्षा का आयोजन सीसीएसयू कैंपस की राजेश पायलेट स्पोर्ट्स हॉस्टल बिल्डिंग में होगा। इस संबंध में वेबसाइट पर जानकारी दी गई है।
बैक परीक्षा का रिजल्ट जारी
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में एमए सेकेंड ईयर प्राइवेट की बैक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र-छात्राएं शनिवार से विवि की वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें