दो को दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी पथिक सेना
मेरठ। जिला पंचायत सभागार कचहरी में पथिक सेना कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें दिल्ली जंतर-मंतर पर 02 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। जिसमें 17 जिलों से बड़ी संख्या में संगठन के लोग शामिल होंगे। बैठक में बताया गया कि प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रदर्शन की व्यापक तैयारियों के लिए सभी 17 जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा कि 02 दिसंबर को संगठन के लोग शहीद स्मारक भैसाली मैदान पर एकत्रित होंगे और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 19 नवंबर को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर सीसीएसयू मेरठ में नारी शक्ति सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र का विकास सिर्फ ग्रेटर दिल्ली निर्माण से ही संभव है। संचालन गुरमीत साहनी ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामंचद्र वाल्मीकि, बाबा आरके देव तौमर, कर्नल सुधीर चौधरी, सतपाल यादव, डॉ. बबीता सिंह, राजेश शर्मा, कुलदीप त्यागी, एडवोकेट इंद्रजीत सिंह तेवतिया, कैलाश चपराणा, नीरज नागर, मोनू गुर्जर आदि मौजूद रहे।