ऊधम के नाम से मांगी पांच लाख की रंगदारी रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित व्यापारी ने थाना कंकरखेड़ा पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा निवासी अनिल कुमार बंसल की सरधना रोड पर स्टैंडर्ड स्वीट्स के नाम से शॉप है। बुधवार को अपनी शॉप पर थे और ग्राहकों को मिठाईंयां बेच रहे थे। इस बीच अचानक से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। अनिल के अनुसार कॉल करने वाले ने खुद को चेयरमैन ऊधम सिंह बताते हुए कहा कि दिपावली से पहले चुपचाप पांच लाख रुपये भिजवा देना। नहीं तो टपका दूंगा। फोन सुनते ही व्यापारी के होश उड़ गए और वह घबराकर थाने पहुंचा। पीड़ित ने तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। व्यापारी ने कहा कि अगर उसे कुछ हो गया तो उसका परिवार तो बर्बाद हो जाएगा। इस मामले में एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में है। गंभीरता से जांच की जा रही है।