संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। इस्लामाबाद में बाइक व स्कूटी की टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। स्कूटी सवार युवक ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। पांच-छह स्कूटी पर सवार होकर आए युवकों ने स्कूटी सवार दोनों युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पीड़ित बेहोश हो गए। जिसके बाद आरोपी भाग गए।सराय बहलीम निवासी हमजा ने बताया कि शनिवार रात करीब दो बजे वह अपने ममेरे भाई समीर के साथ बाइक से मां की दवाई लेने इस्लामाबाद स्थित एक मेडिकल स्टोर पर गया था। जब वह इस्लामाबाद पहुंचा तभी उनकी बाइक एक स्कूटी सवार से टकरा गई। उनमें गाली-गलौज हुई तो आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों का समझाकर शांत किया।
इसके बाद स्कूटी सवार युवकों ने दोस्तों को फोन कर झगड़े की सूचना दे दी। कुछ ही देर में पांच-छह स्कूटी पर सवार होकर 10-12 युवक मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने हमजा व समीर को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। लिसाड़ी गेट पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। होश आने पर हमजा ने बताया कि हमलावर तारापुरी के पुन्नू, आसिफ, विशाल, फराज काला, जीशान हैं। उन्होंने ही दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट की है। लिसाड़ी गेट पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।