फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में छात्राओं पर छींटाकशी करते दो युवकों को पकड़ा, थाने में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं पर छींटाकशी करते दो युवक दबोचे
विज्ञापन

मेरठ। एनएएस कॉलेज में छात्रा पर छींटाकशी करते दो युवकों को शिक्षकों ने पकड़ लिया। इससे पहले वहां बखेड़ा होता पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में हंगामा किया।
लिसाड़ी गेट की जाकिर कॉलोनी निवासी नौशाद अपने दोस्त प्रिंस के साथ मंगलवार को एनएएस कॉलेज पहुंचा। आरोप है कि दोनों युवक कॉलेज में छात्राओं पर छींटाकशी कर रहे थे। एक छात्रा के शोर मचाने पर शिक्षकों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस का दावा है कि कॉलेज प्रशासन ने लिखित में शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

मामले का पता चलने पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सचिन सिरोही कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस पर ढीली कार्रवाई का आरोप लगाया। सचिन का कहना है कि आरोपी नौशाद का शास्त्रीनगर में सैलून है। वह हिंदू लड़कियों को जाल में फंसता है। आरोपियों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई होनी चाहिए थी। इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से की जाएगी।
चॉकलेट लेकर पहुंचा था नौशाद
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बताया कि आरोपी नौशाद चॉकलेट लेकर कॉलेज पहुंचा था। तलाशी में उसके पास कई चॉकलेट मिलीं। वह छात्राओं को चॉकलेट देने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

---
नहीं मिली शिकायत
कॉलेज प्रशासन की शिकायत पर दोनों आरोपियों को पुलिस थाने लाई थी। कॉलेज प्रशासन ने कोई भी शिकायती पत्र नहीं दिया है। पुलिस ने शांति भंग में दोनों का चालान किया है। -देवेश सिंह, सीओ सिविल लाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें