फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर दो युवकों से मारपीट, एक को पकड़ कर बोलेरो में ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस जांच में सामने आया पति-पत्नी का विवाद, दोनों पक्षों ने कार्रवाई से किया इन्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। भामौरी पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर मंगलवार को दिनदहाड़े बोलेरो सवार युवकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवाकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। एक युवक को बोलेरो में बैठाकर ले जाने की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, मामला पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा था। युवक को उसका साला अपने साथ लेकर गया था। बाद में दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
सरूरपुर थाना क्षेत्र के जसड़ गांव निवासी खुशी मोहम्मद और तालिब मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भामौरी गांव में पुआल डालने आए थे। शाम को दोनों लौट रहे थे। भामौरी चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूर बाईपास पर बोलेरो सवार पांच युवकों ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली रुकवा ली। आरोप है कि बोलेरो से उतरते ही युवकों ने दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तालिब किसी तरह वहां से भाग निकला, जबकि खुशी मोहम्मद को बोलेरो में बैठाकर ले जाया गया।
विज्ञापन

युवक को जबरन ले जाने की सूचना से आसपास के लोगों और उसके परिजनों में खलबली मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की। देर शाम खुशी मोहम्मद की बहन अफसाना समेत परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की जांच में सामने आया कि खुशी मोहम्मद का निकाह बहसूमा क्षेत्र के अकबरपुर गांव में हुआ है। करीब एक माह पहले पत्नी से कहासुनी के बाद वह मायके चली गई थी। इसी विवाद को लेकर जीजा-साले के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा है। विवाद के बाद साला अपने जीजा को अपने साथ ले गया था। किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। दोनों पक्षों ने मामले को आपसी विवाद बताते हुए कार्रवाई से इन्कार किया है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें