फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: साइड मांगने पर मारपीट, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। लावड़-सोफीपुर मार्ग पर मीठेपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को दो बाइक सवारों के बीच साइड मांगने पर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव फिटकरी निवासी आयुष और आदित्य मोदीपुरम से काम कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। दूसरी ओर मीठेपुर निवासी सुहेल और माज लावड़ से अपने गांव जा रहे थे। मीठेपुर के पास दोनों बाइकों के आमने-सामने आने पर पहले साइड देने को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में आयुष और सुहेल घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें