मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड निवासी इसराइल ने थाने में दी तहरीर में सात लोगों पर घर में घुसकर परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में इसराइल के दो भतीजे घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया।
मोहल्ला कल्याण सिंह अटौरा रोड निवासी इसराइल ने तहरीर में बताया कि सोमवार को वह घर से बाहर गया हुआ था। दोपहर बाद 3:30 बजे के आसपास मोहल्ले के ही सात लोग गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे, धारदार हथियार लेकर जबरन घर में घुस आए। परिवार वालों ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके बेटे वसीम, भाई राशिद व जाहिद, जाहिद के बेटे असद, अमन, अनस पर लाठी डंडों व चाकू से हमला कर दिया। लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। घायल असद व अमन को पुलिस ने सीएचसी भेजा, जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया। सीओ संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए हैं।