फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 27 Sep 2020 11:54 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गांव उमाही के निकट एक कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली पर बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे में रिंकू (30 वर्ष) पुत्र राकेश निवासी डीएलएफ कॉलोनी लोनी गाजियाबाद और उसका साला अर्पित त्यागी पुत्र रामनाथ त्यागी निवासी सहारनपुर की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पर नागल थाना पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर सहारनपुर से अर्पित के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें