सोतीगंज में चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो युवक गिरफ्तार
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल से चोरी की गई बाइक को युवक बेचने निकले थे। उनके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, जिमखाना मैदान के पास चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोका। उनके पास न तो लाइसेंस थे और न ही गाड़ी से जुड़े जरूरी दस्तावेज। बाइक सीज करने के इरादे से पुलिस उन्हें थाने लेकर आ गई।
यहां पूछताछ के दौरान शक हुआ। बाद में दोनों ने बताया कि बाइक चोरी की है। वह इसे सोतीगंज में बेचने जा रहे थे। आरोपी सलमान और शहजाद निवासी कंचनपुर घोपला (परतापुर) हैं।। उनके पास से चोरी का मोबाइल भी मिला है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि बाइक को मुरथल से चोरी किया गया था।