फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ के दो युवक अंबाला में दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
बराड़ा के खेतों में एसटीएफ की टीम विस्फोटक सामग्री को लाती हुई: सोशल मीडिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला एसटीएफ की टीम ने बराड़ा के पास तीन युवकों को विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से दो मेरठ के रहने वाले हैं। आरोपियों से करीब 2 किलो विस्फोटक बरामद हुआ है। विस्फोटक के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। खुफिया जानकारी पर पड़ोसी राज्य की पुलिस इनके पीछे लगी थी। उन्हीं की लीड पर एसटीएफ ने तीनों को दबोच लिया।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर युवकों के पास से करीब दो किलो (1 किलो 975 ग्राम) विस्फोटक बरामद हुआ। विस्फोटक किस प्रकृति का है इसकी अभी जांच हो रही है। प्रारंभिक जांच में आरडीएक्स बताया गया है। पकड़े गए युवकों के तार किससे जुड़े हैं और वह इस विस्फोटक को लेकर कहां जा रहे थे इसे लेकर जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर बुलाया गया व विस्फोटक को निष्क्रिय करवाया गया।
पकड़े गए युवकों में अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगवीर, मेरठ निवासी आनस व अजमेर निवासी अली अकबर के रूप में हुई है। मौके पर टीम ने जंगवीर की बाइक को भी बरामद किया है। तीनों युवक आपस में एक सोशल मीडिया एप यानी बडी जैसी एप के जरिये जुड़े हुए थे और किसी बड़ी जगह ब्लास्ट करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस तीनों आरोपियों को शनिवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि विस्फोटक सामग्री कहां से मिली और कौन-कौन उनके साथ संलिप्त है, का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें