फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने में दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के लावड़ कस्बे में इंटर कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ और फब्तियां कसने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों युवक कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करते थे। इससे छात्राओं में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कॉलेज और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू की। पुलिस ने कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उवैस और अजीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कॉलेज के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने छात्राओं और उनके परिजनों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें