फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क पर निराश्रित पशुओं की भिड़ंत से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- करीब 15 मिनट तक यातायात रहा प्रभावित, चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना।
तहसील रोड पर बृहस्पतिवार को दो निराश्रित पशु अचानक सड़क पर आपस में भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक दोनों पशु सड़क पर एक-दूसरे से संघर्ष करते रहे। इस दौरान मार्ग पर यातायात थम गया और दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। संघर्ष के दौरान एक मोटरसाइकिल भी उनकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

सड़क पर पशुओं के बीच संघर्ष देखकर राहगीर और वाहन चालक बचने के लिए इधर-उधर हट गए। कुछ समय तक वाहन चालकों को मार्ग से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद दोनों पशु सड़क से हटे, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार नगर के तहसील रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में निराश्रित पशु घूमते रहते हैं। कई बार इनके अचानक सड़क पर आने और आपस में भिड़ने से वाहन चालकों के लिए स्थिति खतरनाक हो जाती है। लोगों ने नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर निराश्रित पशुओं को पकड़ने और उन्हें गोशाला भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। निराश्रित पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें