फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत

Fri, 28 Jun 2019 09:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में दिल्ली रोड हाइवे पर ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


दिल्ली रोड हाईवे पर शुक्रवार को एक बाइक से दो युवक सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव छिदबना मार्ग के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रही ईंट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। 

वहीं राहगीरों ने हादसे की सूचना की पुलिस को दी। मृतक युवकों की पहचान सलमान पुत्र मुश्तयाक उम्र 23 वर्ष और मोनिस पुत्र कादिर उम्र 22 वर्ष गांव सिरसली कलां थाना बड़गांव के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी मृतक पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें